HomeUttar Pradeshbandaनिकाय चुनाव में कमल को खिलाने का भाजपाईयों ने लिया संकल्प

निकाय चुनाव में कमल को खिलाने का भाजपाईयों ने लिया संकल्प

अवधनामा संवाददाता
 

क्षेत्र पंचायत सभागार में हुआ बैठक का आयोजन

तिंदवारी (बांदा)। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित आवश्यक कामकाजी बैठक में अध्यक्ष सहित प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाने का संकल्प लिया गया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज करते हुए तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। कस्बे के क्षेत्र पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित भाजपा की बैठक में कमल खिलाने की व्यूह रचना बनाई गई। तिंदवारी नगर निकाय चुनाव संयोजक रमेश चंद्र पांडेय ने वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी, वार्ड प्रवासी, वार्ड पालक और मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक में पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया। बताया कि चुनाव संबंधी प्रमुख सूचनाओं को प्रेषित करने तथा पार्टी के निर्देशों का आदान प्रदान करने हेतु मंडल महामंत्री सुंदर सिंह परिहार तथा नरेंद्र शुक्ला और सोशल मीडिया संयोजक दीपक सिंह परिहार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में मुख्य अतिथि तथा नगर निकाय चुनाव प्रभारी बलराम सिंह कछवाह ने कहा कि अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड सभासद हेतु भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को तरजीह देगी। कहा कि प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की गई है जो अपने मतदाता क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों से संपर्क करेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी योजना के लिए पात्र है तो उसे लाभ दिलाने के लिए भी पार्टी कार्यकर्ता प्रयास करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के 6 साल का कार्यकाल लोगों के सामने है। 2017 से जितने चुनाव हुए हैं बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, ऐसा ही इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में भी होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक वार्ड जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। इसीलिए नगर पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिवसागर द्विवेदी, स्वतंत्र त्रिपाठी, चंद्र भूषण सिंह पटेल, सुधीर गर्ग, अतुल दीक्षित, आलोक मिश्रा, जगपत सिंह, अतुल सिंह, देवीदीन कुशवाहा, ब्रजेंद्र सिंह पटेल, रामआसरे सिंह, अरुण सिंह पटेल, अलखनारायण मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, महाप्रसाद गिरी, राहुल गुप्ता, रमेश चंद्र साहू, अमृतलाल गिरी, दिनेश द्विवेदी, विनोद गुप्ता, कैलाश नामदेव, रोहित शुक्ला, अमित अवस्थी, ताराचंद चौरसिया, राहुल साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular