भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के मोहनलाल को बनाया जिला अध्यक्ष

0
66
नव निर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत
महोबा। चुनाव अधिकारी रामनिवास यादव ने रविवार को महोबा पहुंचकर भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल कुशवाहा की जिला अध्यक्ष पद पर घोषणा कर दी, घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा ने इस दफा जिला अध्यक्ष पद पर पिछड़ा वर्ग पर दांव चला है। इससे भाजपा में अब कुशवाहा समाज के साथ साथ अन्य पिछड़े वर्ग का और अधिक जुड़ाव बढेगा।
भाजपा हाईकमान ने वर्ष 2027 में प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग के मोहनलाल कुशवाहा को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाकर बैक वर्ग कार्ड खेला है, इससे पीडीए की राजनीति करने वालों की नींद हराम हो गई है। मोहनलाल पेशेसे विद्यालय संचालक है वह गोरी पब्लिक स्कूल पिपरा माफ के प्रबंधक है, शहर के मुहल्ला बजरिया क्षेत्र में रह रहे है। मोहनलाल कुशवाहा लंबे समय से भाजपा से जुड़े है। वह दो बार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में वह भाजपा के जिला मंत्री के पद पर कार्यरत है। भाजपा ने पिछले तीन चुनाव में अलग अलग वर्ग के कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष पद पर की कमान सौंपी है।
पार्टी हाईकमान के इस निर्णय से बैक वर्ग में बहतर संदेश गया है। इस दफा भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए वैश्य समाज, ठाकुर और ब्राहमण वर्ग के तमाम प्रत्यासियों ने दावेदारी की थी, जिला अध्यक्ष पद पर घोषणा सें पहले संबावित दावेदारों की सांसे थमी हुई थी, लेकिन अचानक जिला अध्यक्ष पद पर मोहनलाल कुशवाहा की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल मलाओं से लाद दिया। चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सिद्ध गोपाल साहू, पूर्व अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here