Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा एक राजनीतिक दल नही बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने...

भाजपा एक राजनीतिक दल नही बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन- डॉ विनोद बिंद

चन्दौली । भाजपा जिला इकाई द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का गुरुवार को समापन हो गया। दो दिवसीय इस अभियान के दूसरे दिन पांच सत्र आयोजित किए गए।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान ‘राष्ट्र प्रथम’, ‘अंत्योदय’ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानव दर्शन’ है।

डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने जोर दिया कि जब कार्यकर्ता इस विचार को बूथ स्तर तक ले जाएंगे, तभी 2027 में जनता का विश्वास फिर से जीता जा सकेगा। उन्होंने कहा, विचार से ही संगठन बनता है और संगठन से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। वहीं भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम में उपस्थित होकर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं समर्पण ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प प्रदान किया। उन्होने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, अनुशासन और सेवा भाव को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को विकास के साथ-साथ संगठन को संभालने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को भाजपा की मूल प्रेरणा बताते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही पार्टी का लक्ष्य है। दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु हम सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में विद्यासागर सोनकर, अनिल श्रीवास्तव,अशोक पांडेय, अनिल पांडेय जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक दीनानाथ भास्कर, वर्ग प्रभारी सरोज कुशवाहा, विधायक विपुल दुबे और जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र सिंह ने किया, जबकि लालता सोनकर संयोजक और अखिलेश तिवारी सहसंयोजक रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular