Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurभाजपा सतत कार्य करने वाली पार्टी है : जिलाध्यक्ष

भाजपा सतत कार्य करने वाली पार्टी है : जिलाध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

बिरधा मण्डल की बैठक संपन्न

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिरधा की बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाकर कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्देशानुसार कार्य करने की अपील की। बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए मंडल की बैठक बिरधा मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पूराकलां की शारदा वंशकार का उदाहरण देते हुए नवाचार को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने मन की बात प्रमुख,व्हाट्सएप्प प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, युवा प्रमुख, कार्यक्रम प्रमुख, महिला प्रमुख को सक्रिय बनाने की बात दोहराई। भारतीय जनता पार्टी सतत कार्य करने वाली पार्टी है जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता सतत परिवारों के संपर्क में रहकर कार्य करता है। भाजपा के सभी 6 कार्यक्रमों का एक प्रमुख भी सक्रिय रहे, जो सभी प्रमुखों को गतिशील रखेगा। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण के लिए सभी उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजकों से बूथ समितियों का अवलोकन कर उन्हे अपडेट कराए। सभी बूथ पर एक पन्ना प्रमुख मतदाता सूचियों का अवलोकन कर पन्ना प्रमुखों को गतिशील रखेगा। बैठक में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण का वाचन किया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने प्रत्येक बूथ पर अभिभाषण को पढ़कर सुनाया जाये। अन्त में आजीवन सहयोग राशि में सहयोग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंजन सिंह तथा संचालन रामस्वरूप पटेल ने किया बैठक में अनिल यादव जिला प्रभारी, राजकुमार जैन जिलाध्यक्ष भाजपा, मोहित निरंजन ब्लॉक प्रमुख बिरधा, सुरेश प्रकाश कौंतेय मंडल प्रभारी बिरधा, सुरेश कुमार टोंटे, वीरपाल सिंह मंडल कोषाध्यक्ष, राकेश रजक मंडल उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष, शेरसिंह पंवार मंडल उपाध्यक्ष, नीटू दुबे खजुरिया मंडल मंत्री, जितेंद्र तिवारी मंडल संयोजक सोशल मीडिया, राजकुमार सिंह बुंदेला सेक्टर संयोजक, विदेश कुमारी मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मेघा कुशवाहा मंडल मंत्री, राजकुमार अहिरवार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, प्रान सिंह लोधी मंडल मंत्री, मानवेंद्र सिंह सेक्टर संयोजक, धर्मेंद्र चौबे, संतोष कुशवाहा, शेरसिंह राजपूत सेक्टर संयोजक, अमरपाल सिंह मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रामप्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, वृंदावन कुशवाहा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा,जाहर पटेल मंडल उपाध्यक्ष, सुनील आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की कामकाजी बैठक संपन्न
पाली (ललितपुर)। मंडल पाली में जिला प्रभारी डा.अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के मुख्य अतिथि रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की कामकाजी बैठक बूथ सशक्तिकरण के संम्बन्ध में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया ने व संचालन सुनील नामदेव ने किया। साथ ही सेक्टर प्रथम में राष्ट्रपति के अभिभाषण को आशीष चौरसिया ने पढ़ा। संगठन की आगामी कार्य योजनाओं को जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष ने विस्तार से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular