Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMarqueeबिजनौर से दिया बड़ा संदेश, सुरक्षा हमारी टाप प्रायोरिटी, सेंध लगाने वाले...

बिजनौर से दिया बड़ा संदेश, सुरक्षा हमारी टाप प्रायोरिटी, सेंध लगाने वाले जानते हैं अंजाम

बिजनौर। प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने के वृहद पौधरोपण अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मां गंगा के पास स्थित महात्मा विदुर की कुटी से शुभारंभ किया। यहां उन्होंने 50 हजार पौधों की विदुर वाटिका की स्थापना की तथा विदुर कुटी में स्थापित मंदिर में पूजा की। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित विशाल जनसभा के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को घर की चाबियां व अन्य प्रमाणपत्र प्रदान किये।
सुरक्षा हमारी टाप प्रायोरिटी
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हम समृद्धि के साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं। सुरक्षा हमारी टाप प्रायोरिटी है। अब सुरक्षा में कोई सेंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता। वह जानता है कि उसका अंजाम क्या होगा। डबल इंजन की सरकार हर स्थान पर डबल डोज दे रही है। संपन्न सुरक्षित प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश को विकसित किया जा रहा है। बिजनौर की प्रगति आंखों को खोलने वाली है।
मां गंगा गंगोत्री से शुरू होकर बिजनौर में प्रवेश करती हैं
मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि बिजनौर प्रदेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि मां गंगा गंगोत्री से शुरू होकर 2500 किमी की यात्रा करती है। उत्तर प्रदेश में वह सबसे पहले बिजनौर जनपद में ही प्रवेश करती है और जिसमें में सर्वाधिक 1000 किमी उत्तर प्रदेश में है। मां गंगा के आशीर्वाद से ही प्रदेश में संपन्नता है।
पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास फिर जिंदा
सीएम योगी ने कहा कि आज बिजनौर आने का सबसे बड़ा उद्देश्य पांच हजार वर्ष पुराने इतिहास फिर से जिंदा करते हुए विदुर कुटी के पास से फिर से मां गंगा की धारा को गुजारना है। इस स्थान को धर्मस्थल, पर्यटन और प्राकृतिक रूप से विकसित करना है। पांच हजार वर्ष पूर्व मां गंगा विदुर कुटी के बराबर से गुजरती थी। कण्व ऋषि के आश्रम, विदुर कुटी, हस्तिनापुर, कुरुक्षेत्र से लेकर दिल्ली तक का क्षेत्र इस पांच हजार वर्ष पुराने इतिहास का गवाह है। इतने पुराने इतिहास के ऐसे प्रमाण कहीं नहीं मिलते हैं। आज हम इन्हें फिर से जोडऩे आए हैं।
महात्मा विदुर को समर्पित किया मेडिकल कालेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोग से बिजनौर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज को महात्मा विदुर को समर्पित किया गया है। जिससे नई प्रेरणा मिलती है। अगले सत्र से यहां विद्यार्थियों को प्रवेश कराकर हर हाल में शिक्षण कार्य और पूरे क्षेत्र को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 445 करोड़ से इस क्षेत्र में संस्कृत और संस्कृति की धारा एक साथ बहाई जाएगी। ससंकृत महानविद्यालय यहां स्थापित होगा। विदुर कुटी हमारी संस्कृति की प्रतीक है। यहां पौधारोपण, विकास, सिंचाई सुविधा, संस्कृति तथा युवा विकास को जोड़कर काम किया जा रहा है। उ्न्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य मानक और गुणवत्ता के साथ साथ समयबद्ध हों। तभी प्रदेश को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाया जा सकेगा।
स्वतंत्र देव सिंह ने साधा पूर्व सरकारों पर निशाना
मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं के पात्रों को चेक दिए और पौधरोपण अभियान के हर खेत में मेढ़ हर मेढ़ में पेड़ के लोगो और पौधरोपण से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन किया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पहले बेटियों को सड़क से उठाकर दुष्कर्म करके हत्या कर दी जाती थी और पुलिस रिपोर्ट तर्क नहीं लिखती थी। लोग टीका लगाते हुए और मंदिर जाते हुए डरते थे। कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। लेकिन आज कोई बेटी विदुरकुटी से रात के 12 बजे बिजनौर से चाय पीकर आए तो भी उसे कोई छेडऩे की हिम्मत नहीं कर सकता। अब सरकारी भर्तियों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की लिस्ट नहीं आती है। कहा कि यूपी में वंशवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद, जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद चलता है।
पेड़ आने वाली पीढिय़ों को देंगे जीवन
वनमंत्री डा.अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि आज के पेड आने वाली पीढिय़ों को जीवन देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि संचालन रंजना श्रीवास्तव व भाजपा जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल ने कहा। इस अवसर पर जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, विधायक अशोक राणा, ओमकुमार, सुचि मौसम चौधरी व सुशांत सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह व डा.यशवंत सिंह, वन विभाग के सचिव मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, सीपी सिंह, अनूप वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
फोरलेन होगा विदुर कुटी मार्ग
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विदुर कुटी को आने वाले मार्ग को फोरलेन बनाने का निर्देश दिया। मेरठ से बिजनौर होते हुए पौड़ी जाने वाले मार्ग को फोरलेन बनाने के कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया ताकि बिजनौर से आवागमन आसान हो तथा विकास की गति बढ़े।
प्रदेश में हर खेत में मेढ़ और हर मेढ़ पर पेड़ अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा को देव नदी कहते हैं। इसी प्रकार वृक्षों में भी देवताओं का वास होता है। नवगृह और वक्षत्र वाटिका यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि एक-एक वृक्ष में देवता का वास है। पिछले छह में वन विभाग ने रिकार्ड 100 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण करके बड़ा काम किया है। जिससे प्रदेश में वन सघनीकरण बढ़ा है। इस वर्ष हर खेत में मेढ़ और हर मेढ़ पर पेड़ के नारे के साथ अभियान शुरू किया गया है। शाम तक प्रदेश में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे लगा दिए जाएंगे। 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधारोपण अलग से होगा। ये पेड़ आने वाली पीढ़ी को जल, जीवन और रोजगार देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular