HomeInternationalधार्मिक कर्मकांड विरोधी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय का शिलान्यास शास्त्रीय विधि एवं...

धार्मिक कर्मकांड विरोधी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय का शिलान्यास शास्त्रीय विधि एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न

धार्मिक कर्मकांड एवं पूजा-पाठ का विरोध करने वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के मुख्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम पूरे शास्त्रीय विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं को धर्म-कर्म के मामलों से दूर रहने की नसीहत देने वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष खुद पूरे विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ करते हुए नजर आए।

नेपाल में सत्तारूढ़ नेकपा (एमाले) के मुख्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास काठमांडू में विजयादशमी के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। पार्टी मुखिया एवं देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपनी पत्नी सहित इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे। भूमि पूजन कराने वाले पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्य संपन्न कराया।

काठमांडू स्थित नेकपा (एमाले) का मुख्यालय अभी हाल ही में आयी बाढ़ में पूरी तरह से बर्बाद हो चुका था। बागमती नदी तट से कुछ दूरी पर स्थित पार्टी मुख्यालय का भूतल का हिस्सा पूरी तरह से पानी से लबालब भर गया था। वहां के सारे कागजात, फर्नीचर सभी पानी में बह गए थे। पार्टी मुख्यालय का बाउंड्री वॉल भी पूरी तरह से टूट गया है। इस वजह से पार्टी ने नई जगह पर नए पार्टी दफ्तर के निर्माण का फैसला किया।

प्रधानमंत्री ओली ने इस कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने बनने वाले इस नए कार्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की बात कही है। इस कार्यालय का निर्माण करीब 5000 वर्गफुट में हो रहा है। इस भूमि को नेपाल के व्यवसायी बहादुर गुरुंग ने दान में दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular