HomeMarqueeआरोपित को बचा रहे एलजी : संजय सिंह

आरोपित को बचा रहे एलजी : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आआपा) ने दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आआपा के नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है और आरोपित मेडिकल सुपरिटेंडेंट है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और एलजी इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

संजय सिंह ने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली के एलजी के संरक्षण में महिला डॉक्टर का शोषण चल रहा है, जिसकी शिकायत बार-बार हो रही है, लेकिन एलजी आरोपित को बचाने में लगे हैं।” संजय सिंह ने कहा, “शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर के खिलाफ ही जांच करवाई जा रही है।”

संजय सिंह ने शिकायतकर्ता महिला का जिक्र करते हुए कहा, “मेडिकल सुपरिटेंडेंट की शिकायत करने के लिए महिला ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार से दर्जनों बार मिलने की कोशिश की। इसी के बाद अक्टूबर 2023 में महिला ने इस मामले की शिकायत की थी।”

सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव उस महिला डॉक्टर से नहीं मिलते हैं। मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा है। चार महीने की लगातार कोशिश के बाद आंतरिक जांच कमेटी बनाई गई और मार्च में ही महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई। संजय सिंह ने कहा कि किसी पुराने मामले में उस महिला के खिलाफ जांच शुरू कर उसका शोषण कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular