HomeMarqueeज्येष्ठ मास के आठवें बड़े मंगलवार को जगह जगह हुआ भंडारे का...

ज्येष्ठ मास के आठवें बड़े मंगलवार को जगह जगह हुआ भंडारे का आयोजन

ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगलवार को नगर सहित बढ़नी क्षेत्र में पवन पुत्र श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना विधि विधान से करने के उपरान्त श्रद्धालुओं ने जगह जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया और क्षेत्रीय तथा आत्मीय जनों ने भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। ज्येष्ठ (जेठ) मास के मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के रूप में जाना जाता है।

इस दिन भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी की पूजा का विशेष विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही भगवान हनुमान की पहली मुलाकात प्रभु श्री राम से हुई थी और कहा जाता है कि इसी तिथि को हनुमान जी के वृद्ध (बुढ़वा) स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी रूप में उन्होंने भीम के अहंकार को तोड़ा था।

इसलिए ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार का विशेष महत्व है। इस दिन हनुमान चालीसा तथा सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया जाता है और भंडारे का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। नगर पंचायत बढ़नी में आठवें बड़े मंगलवार को कस्बे के गोलबाजार में अखिलेश मद्धेशिया के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सनातन संस्कृति को निरंतर गतिशील बनाए रखने हेतु भंडारे का आयोजन किया गया जो अनवरत चलता रहा। नगर में भंडारे को सफल बनाने में अखिलेश कुमार गुप्ता , अंचल गुप्ता , राजकुमार अग्रहरि, महावीर , वैभव मद्धेशिया , रघुवीर , सत्यम कौशल , पप्पू कौशल सूरज कौशल, क्रिश मद्धेशिया, शिवांश मद्धेशिया प्रियोम मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया , संजय जयसवाल मयंक मद्धेशिया , समय प्रसाद सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular