HomeUttar PradeshHamirpurबिरयानी दुकानों पर छापेमारी, घरेलू गैस सिलेंडरों का हो रहा था व्यावसायिक...

बिरयानी दुकानों पर छापेमारी, घरेलू गैस सिलेंडरों का हो रहा था व्यावसायिक उपयोग

मौदहा। लखनऊ अग्निकांड के बाद जन सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर बुधवार को फायर विभाग की टीम ने कस्बे के बड़े चौराहे स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, विशेषकर बिरयानी दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता मिला, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संचालकों को चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान बाबा बिरयानी प्रतिष्ठान में व्यावसायिक कार्य के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल पाया गया। साथ ही आग से बचाव के लिए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे। टीम ने संचालक को तत्काल सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

इसके बाद सिद्दीकी निजामी हैदराबादी बिरयानी प्रतिष्ठान की जांच में भी दो घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में मिले। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए निर्धारित है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इनके प्रयोग से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

फायर विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को गैस पाइपलाइन, सिलेंडरों, विद्युत वायरिंग एवं अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान फायरमैन अशर्फीलाल, सिद्धार्थ एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जन सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular