Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभाकियू ने किसान मजदूर जागृति दिवस के रूप में मनाया चौधरी महेंद्र...

भाकियू ने किसान मजदूर जागृति दिवस के रूप में मनाया चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन 

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या । किसानों के मसीहा, भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वी जयंती वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद अपने निवास स्थान तहसील सोहावल  जनपद अयोध्या में मनाई गई ।भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने चौधरी टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण करके एवं केक काटकर  वितरित करके चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन को किसान मजदूर जागृति दिवस के रूप में मनाया
 उक्त अवसर पर उपस्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत हिंदुस्तान में किसानों को संगठित करके लड़ने की ताकत दिया जिसके कारण भारत का किसान आज स्वाभिमान के साथ है अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहा है। और समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कराने का अभियान चलाया ,दहेज व नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए समाज को जागृत किया,चौधरी टिकैत के आदर्शों  को गांव गांव तक पहुंचा कर किसानों मजदूरों को जागृत करने का संकल्प लिया गया।ब्लॉक प्रभारी दानिश खान  ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म आज ही के दिन किसानों मजदूरों के कल्याण के लिए हुआ था किसानों मजदूरों के कल्याण के लिए हम सभी को एक होकर कार्य करना होगा जन्म दिवस कार्यक्रम मे दिनेश कुमार चौधरी मोहम्मद रमजान खान. शहंशाह खान. ताहिर खान सुरजीत कुमार. मनोज कुमार. मनजीत कुमार. तौकीर खान. शकील अहमद कुरेशी . डॉक्टर समीम कुरेशी. अनीस अहमद. समीर अहमद.त्रिभवन. इंद्राज. सहज राम. राकेश कुमार गुड्डू  अब्दुल वहाब सिंटू आदि लोग मौजूद रहेे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular