Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमाँ भगवती के दरबार में हुआ भजन संध्या का आयोजन

माँ भगवती के दरबार में हुआ भजन संध्या का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

जाखलौन (ललितपुर)। कस्बे में नवदुर्गा झांकी महोत्सव पर पंडालों में प्रतियोगिताओं और भजन संध्या के आयोजन किए जा रहे हैं। मां पीतांबरा दुर्गा झांकी महोत्सव समिति के पंडाल में समितियों के प्रमुखों ने सभी आयोजन कर्ताओं से समापन सायं 6 बजे से पूर्व करने की अपील की। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कस्बा के खुशीपुरा में मां पीतांबरा दुर्गा झांकी महोत्सव समिति पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता, गरबा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में 12 फीट की दूरी पर 3 फीट चौंड़े रास्ते से मटकी तक प्रतिभागी को आंखों पर पट्टी बांधकर पहुंचना था। जिसमें दीपा रजक सफल रही। और उन्होंने पुरस्कार सहित नकद 200 की धनराशि जीती। गरबा प्रतियोगिता में अंजलि रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के लिए 1 अक्टूबर को 8 से 9 बजे रात्रि तक पंजीयन किया गया। जिनमें रेशमा, महक, हिना बुंदेला, साक्षी प्रजापति, शिल्पी रजक, बृजेश कुशवाहा, महेश, रेवा, अंशुल, आमीन, रीता, मालती, सुमित सेन, अंश साहू, दीपा सहरिया, अंजली, नैंसी, प्रिंसी, साक्षी प्रजापति, दीक्षा प्रजापति, आराधना साहू ने भाग लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के प्रारंभ में मटकी तक पहुंचने में सभी प्रतिभागी असफल रहे। देर रात्रि 11 बजे तक कोई प्रतिभागी सफल नहीं हो सका, अंत में दीपा रजक ने सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर कस्बे की झांकियों के आयोजकों ने एक बैठक कर सभी झांकी समितियों से 6 बजे से पूर्व अपनी झांकियों की प्रतिमाओं के विसर्जन करने की अपील की। इस अवसर पर झांकी के पुजारी गोविंद राम उपाध्याय, अरविंद रजक, बृजेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेन, राजपाल यादव, गब्बर सेन, करन रजक, राजकुमार रजक, अंकित साहू, शिवम सेन, बृजेश सहरिया, मनोज साहू, कल्याण कुशवाहा, छोटू चौहान, बबलू चौहान, साकूलाल सहरिया, भानु सहरिया सहित झांकियों के आयोजक रहे। तालाबपुरा एक झांकी प्रभु मुकेश योगी तालाबपुरा दो झांकी महोत्सव समिति प्रदीप साहू, जमुनिया रोड मनोज उपाध्याय शेर सिंह पटेल, राजमार्ग चौराहा बिट्टी विश्वकर्मा, पाल मोहल्ला विनोद रजक ने नवदुर्गा झांकी महोत्सव को शासन प्रशासन की अपेक्षाओं और दिशा निर्देशों के अनुरूप सहयोग करते हुए मनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular