HomeItawaसारंगपुरा में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ

सारंगपुरा में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ

इटावा। श्री श्री 1008 खड़ेश्वरी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से ग्राम सारंगपुरा में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।कलश यात्रा सरैया चुंगी से लेकर सारंगपुरा तक पहुंची,जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने बड़े भक्तिभाव से अपने सिर पर कलश रख कर हरिनाम संकीर्तन करते हुए यात्रा निकाली।

सरस कथा वाचक मंजेश शास्त्री ने प्रथम दिवस भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डाला और कहा कि कलियुग में भागवत कथा का श्रवण करने से जीव का परम कल्याण हो जाता है।इस कथा के परीक्षित हरपाल सिंह यादव एवं श्रीमती बदन श्री तथा यज्ञपति सूरजपाल सिंह एवं श्रीमती माया देवी हैं। आयोजन में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह यादव का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular