Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homekhushinagarबाबा साहेब ने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से महानता को प्राप्त किया...

बाबा साहेब ने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से महानता को प्राप्त किया : अकमल

अवधनामा संवाददाता

दुल्हन की तरह सजाया गया था लक्ष्मीपुर का अंबेडकर पार्क

मथौली बाजार, कुशीनगर। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार की रात लक्ष्मीपुर स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर युग जन जागरण विचार मच के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अकमल हुसैन रहे। इस मौके पर उन्होंने अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्क को दुल्हन की तरह सजाया गया था जिसे देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान अकमल ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पी के रूप में भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ ‘दुनिया का सिरमौर’ बनाने का कार्य किया। कहा कि बड़े घर में जन्म लेकर बड़ा बनना एक उपलब्धि हो सकती है, लेकिन एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर सामाजिक विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए समाज को एक नई प्रेरणा देना महानता की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से इस महानता को प्राप्त किया था। उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पी के रूप में भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ दुनिया का सिरमौर बनाने का कार्य किया। इस मौके पर इस्तेयाक खान, सुदामा प्रसाद, राम दरस प्रसाद, रेखा, कमरे आजम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 तक खुलेंगे स्कूल

कुशीनगर। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि और लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित सभी राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी डीआईओएस रविंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालन के दौरान सभी विद्यालयों में ओआरएस, शुद्ध पेजयल और जरूरी दवाओं की व्यवस्था रखेंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

होमियोपैथिक सेंटिफिक सेमिनार का आयोजन आज

कुशीनगर। पडरौना नगर के द रॉयल रेजीडेंसी होटल में गुरुवार को नेशनल होम्यो रत्न अवार्ड सेरेमनी 2024 व होमियोपैथिक सेंटिफिक सेमिनार का आयोजन किया गया है। यह जानकारी एच.एम.ए.आई. यूनिट कुशीनगर डाॅ. राणा प्रताप यादव ने देते हुए बताया कि इस सेमिनार में भारत के हर कोने से डॉक्टर प्रतिभा करेंगे।

फाजिलनगर उपकेंद्र से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप

फाजिलनगर, कुशीनगर। स्थानीय बिजली उपकेन्द्र से आपूर्ति होने वाले सभी सात फीडरों की सप्लाई गुरुवार से आगामी 26 अप्रैल तक दिन के सुबह दस बजे से शाम के चार बजे तक बिजली आपूर्ति बन्द रहेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए फाजिलनगर उपकेंद्र के अवर अभियन्ता संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि इस दौरान कसया से आने वाले तैतीस हजार के सप्लाई का तार व पोल बदलने का कार्य कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular