HomeUttar PradeshKanpurपिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘ओ’ लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण...

पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘ओ’ लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण आवेदन की तिथि बढ़ी

20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन एवं अभिलेख जमा किए जा सकेंगे

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारंभ कराए जाने तक की समय-सीमा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी दो प्रतियों में आवश्यक संलग्नकों सहित कार्यालय में जमा कराएं। संलग्नकों में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आय/जाति प्रमाण पत्र की नेट वेरिफिकेशन प्रति, आधार कार्ड, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका की प्रतियां शामिल होंगी।

अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की हार्डकॉपी एवं आवश्यक अभिलेख 20 जुलाई 2026 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कानपुर नगर के कक्ष संख्या-09 में अनिवार्य रूप से जमा कर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular