HomeMarqueeपरिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं

परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं

पहले दिन गृह शिल्प और खेल एवं स्वास्थ्य विषय की बच्चों ने दी परीक्षाएं

जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन जूनियर हाई स्कूल की कक्षाओं में छात्र/छात्राओं ने गृह शिल्प और खेल एवं स्वास्थ्य विषय की परीक्षाएं दी। प्राथमिक विद्यालय में मौखिक परीक्षाएं आयोजित की गई।

सोमवार को कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम, कंपोजिट विद्यालय नेवढिया,सवनगी,हारीपुर,नौगिरवा,खंडहर,बालचंदपुर के साथ सभी विद्यालय में पहले दिन की परीक्षाएं सुनिश्चित व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। सभी विद्यालयों में कक्षा 6,7 और 8 के बच्चों के साथ सीटिंग प्लान करके सीट लगाई गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों नकल विहीन परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सील पैक करके जमा करने के सत्य निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular