‘एयरस्ट्राइक कर सकता है अमेरिका’, ईरान को लेकर क्या है ट्रंप का प्लान; व्हाइट हाउस ने बताया

0
1076

ईरान में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हवाई हमलों के साथ ही बाकी विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

ईरान में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं। इस प्रदर्शन के चलते अब तक 648 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ईरानी सरकार ने 10 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कराया है।

अमेरिका, ईरान की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है। वहीं व्हाइट हाउस ने यह कंफर्म कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ईरान में हो रहे इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए हवाई हमलों सहित सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

ईरान पर अमेरिका करेगा एयरस्ट्राइक

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने सोमवार, 12 जनवरी को बताया, राष्ट्रपति ट्रंप की एक खूबी है कि वे हमेशा ही अपने सभी विकल्पों को खुला रखते हैं। हवाई हमले भी उन्हीं विकल्पों में से एक हैं, जिन पर राष्ट्रपति विचार कर रहे हैं। लीविट ने आगे कहा कि डोनल्ड ट्रंप के लिए कूटनीति ही हमेशा का पहला विकल्प होती है।

लीविट ने आगे बताया, ‘जब भी राष्ट्रपति ट्रंप को जरूरी लगता है तब वे सैन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने से भी नहीं डरते और ईरान से बेहतर यह बात और कोई नहीं जानता।’

डोनल्ड ट्रंप भी यह बात कई बार कह चुके हैं, ‘अगर ईरानी सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाती है तो यूनाइटेड स्टेट्स जरूर दखल देगा।’

ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन

ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दिसंबर 2025 से ही हो रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था के चलते शुरू हुई। तेहरान के ग्रैंड बाजार से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब 31 प्रांतों में फैल गए हैं।

ईरान में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार ईरान की इस्लामिक सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here