हमेशा तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने का काम करते थे- करुणाकांत मौय

0
190

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर लोक बंधु राज नारायण जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण हमेशा तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने का काम करते थे। वे संघर्षशील व्यक्ति थे और हाईकोर्ट में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव सम्बंधित रीट दाखिल कर उनके चुनाव को अवैध घोषित करा दिया। इमरजेंसी लागू होने के बाद देश में, देश के नेताओं को इंदिरा गांधी ने फर्जी केशों में बंद करा दिया और विरोध में उठने वाली आवाज को दबा दिया जाता था। आज वही काम मोदी जी कि सरकार कर रही है। मोदी जी को यह सीख लेना चाहिए दमन व अत्याचार के बदौलत आवाज बंद नहीं की जा सकती। उस समय नेताओं को जेल में ठूस दिया गया लेकिन जेल से ही जनता पार्टी का उदय हुआ और तानासाही हुकूमत कि जंजीरें टूट गई। आज देश में मोदी जी की सरकार तानाशाही की पराकाष्ठा को लांग कर अघोषित आपातकाल लगा रखा है। भाजपा सरकार से जनता परेशान है आने वाले सन्- 2024 के चुनाव में राज नारायण जी के सिद्धांतों पर चलकर तानाशाही हुकूमत को हटाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। और संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए जनपद की दसों विधानसभाओं में जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष- विजय यादव, विधायक- संग्राम यादव, अखिलेश यादव, श्रीमती पूजा सरोज, पूर्व सांसद-नंद किशोर यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एम.एल.सी-कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक- श्याम बहादुर सिंह यादव, करुणाकांत मौर्य, इसरार अहमद, हरिराम सिंह यादव, शिवसागर यादव, विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, संतलाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव, लालचंद यादव पहलवान, राजेश यादव, संतोष कुमार गौतम, वसीम उद्दीन अहमद, शिव नारायण सिंह, सुरेंद्र बहादुर यादव, रामजीत यादव, रविंद्र कुमार, श्री प्रकाश निगम आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन- हरिप्रसाद दुबे ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here