HomeMarqueeऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

अवधनामा संवाददाता

उरई जालौन। नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टर व उनके कर्मचारी ऑपरेशन के नाम पर गरीब मरीजों से वसूली कर रहे है।
जी हां मामला जालौन के मुख्यालय उरई के जिला नेत्र चिकित्सालय से सामने आया है जहां एक गरीब मरीज को ऑपरेशन की डेट देने पर जब वह अस्पताल पहुँचा तो उससे सात हजार रुपये लैन्स को लगवाने को लेकर मांग की गई, रूपए की पूर्ति न करने पर उसे अस्पताल से दलालों द्वारा भगा दिया गया। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि पैसे ना देने पर डॉक्टर के दलालों द्वारा कहा गया कि अपने मरीज को कहीं और जाकर दिखाओ।
बता दें कि भ्रष्टाचारियों की हद खतम कर देने वाला ऐसा फंडा जिला आंखों वाले अस्पताल से आए दिन सामने आता रहता है जिसको देखने वाला कोई नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular