Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeEducationअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने शताब्दी वर्ष में एक और उपलब्धि अपने...

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने शताब्दी वर्ष में एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने शताब्दी वर्ष में एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। “द वीक-हंसा रिसर्च सर्वे 2020” में एएमयू को भारतीय विश्वविद्यालयों में छठा स्थान प्रदान किया गया है। शिक्षण, अनुसंधान, साइटेशन, उद्योगों से आय और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान के आधार पर 654 के स्कोर के साथ एएमयू को प्रतिष्ठित भारतीय विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है।
इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि शताब्दी वर्ष में यह उपलब्धि गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान तथा बेहतर पहचान के साथ  आशा है कि आने वाले वर्षों में एएमयू नई ऊंचाइयां तय करेगा।
प्रोफेसर एम सालिम बेग (अध्यक्ष, रैंकिंग समिति) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि एएमयू की प्र्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एएमयू ने लगातार दूसरे वर्ष उक्त सर्वे में छठा स्थान प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular