HomeMarqueeअलीम को बनाया गया बसपा का जिला उपाध्यक्ष

अलीम को बनाया गया बसपा का जिला उपाध्यक्ष

महोबा। बहुजन समाजवादी जिला उपाध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों मे लिप्त पाए जाने पर उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया और उनके स्थान पर मुख्य मंडल कोआर्डिनेटरव के निर्देशानुसार मोहम्मद अलीम अहमद को बहुजन समाजवादी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अलीम अहमद को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बसपा पदाधिकारियों द्वारा उनके घर पर बधाई देकर मुंह मीठा कराए जाने का सिलसिला सारा दिन लगा रहा।

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेद्र कुशवाहा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मोहम्मद अलीम अहमद पुत्र बसीर अहमद निवासी मोहल्ला समदनगर को बहुजन समाजवादी पार्टी जिला महोबा को दिनेशचंद्रा पूर्व एमएलसी मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर व शम्शुद्दीन राईन मुख्य कोआर्डिनेटर बीएसपी चित्रकूटधाम मंडल बांदा के निर्देशानुसार बसपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने बताया कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शफीक सौदागर चरखारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पद से मुक्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular