Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeEducationAirforce Exam City Slip 2026: ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन एग्जाम सिटी स्लिप जारी,...

Airforce Exam City Slip 2026: ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

इंडियन एयर फोर्स की ओर से ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

इंडियन एयर फोर्स की ओर से ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे उम्मीदवार अब इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख व डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

Airforce group y Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयमैन इंटेक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है। इसलिए उम्मीदवारों की सहायता के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Airforce Group Y Exam City Slip 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

इंडियन एयर फोर्स की ओर से ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयमैन इंटेक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि से जुड़ी नई अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular