HomeLucknowयोग दिवस से पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, 14 जून को...

योग दिवस से पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, 14 जून को आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ेंगे लाखों लोग

आयुष मंत्रालय 14 जून को एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक अनूठी पहल होने जा रही है। आयुष मंत्रालय 14 जून को एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित करेगा, जिसमें एक साथ सबसे अधिक लोगों की भागीदारी दर्ज कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका होगी। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को इसमें अधिक से अधिक सहभागिता करने के लिए कहा है

यूट्यूब पर होगा योग सत्र का सीधा प्रसारण

आयुष मंत्रालय और हैबिल्ड हेल्थटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह कार्यक्रम सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित होगा। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। योग सत्र का सीधा प्रसारण आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक लोगों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वाट्सएप पर कार्यक्रम का लिंक भेजा जाएगा। रिकॉर्ड प्रयास के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य व्यक्तिगत डिवाइस से अलग-अलग लागिन करना होगा।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए हर पंजीकृत डिवाइस की उपस्थिति अलग से दर्ज की जाएगी। इसी वजह से संस्थानों से व्यक्तिगत भागीदारी को बढ़ावा देने को कहा गया है। यूजीसी के अनुसार यह पहल योग को जन-जन तक पहुंचाने, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular