HomeHealthरोज ऑनलाइन मंगा रहे हैं अंडे तो हो जाएं सावधान, FSSAI ने...

रोज ऑनलाइन मंगा रहे हैं अंडे तो हो जाएं सावधान, FSSAI ने बताया कितने दिन में हो जाते हैं खराब!

FSSAI की कंज्यूमर को यह सलाह है कि अंडों को उसी शॉप से खरीदें जो इन्हें ठंडे तापमान में रखते हों।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने जहां एक तरफ उपभोक्ताओं को घर बैठे आसानी से सामान उपलब्ध कराया है तो वहीं इसकी वजह से सामान की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में, खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अंडों की क्वालिटी को लेकर जवाब मांगा है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि अंडों को स्टोर कैसे करें और उन्हें खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें।

अंडे स्टोर करने और खरीदने के लिए FSSAI ने बताए ये टिप्स

  1. FSSAI की गाइडलाइंस के मुताबिक, अंडे नॉर्मल तापमान पर 28-30 °C में 10-12 दिन तक फ्रेश रह सकते हैं।
  2. वहीं ज्यादा गर्मी के मौसम में अंडों की शेल्फ लाइफ कम हो सकती है। इस तरह उमस और ज्यादा तापमान अंडों की क्वालिटी पर सीधा असर डालते हैं।
  3. इसके अलावा, FSSAI की माने तो अंडों को रेफ्रीजिरेटर शेल्फ या एग ट्रे में रखा जाना चाहिए।
  4. साथ ही, FSSAI का कंज्यूमर को यह भी कहना है कि अंडों को उसी शॉप से खरीदें जो इन्हें ठंडे तापमान में रखते हों और वह जगह हवादार होने के साथ-साथ अच्छे से कवर भी हो।

अंडों के सेवन से सेहत को होने वाले फायदे

अंडे सुपरफूड की केटेगरी में आते हैं, चलिए जानते हैं इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में।

प्रोटीन से भरपूर

हमारा शरीर 9 अमीनो एसिड नहीं बना सकता, और एक अंडे में जो 6 ग्राम प्रोटीन होता है उसमें वो सभी 9 अमीनो एसिड होते हैं जिनकी शरीर को जरूरत है। इस तरह अंडे को प्रोटीन से भरपूर सुपरफूड माना जाता है।

विटामिन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों का खजाना

प्रोटीन के अलावा, अंडे में फॉस्फोरस, विटामिन बी-12, सेलेनियम, कोलीन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। ये सभी एक सेहतमंद जिंदगी के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में गिने जाते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

अगर दिल की बीमारी का डर अक्सर सताता है तो अंडे को अपने खानपान में जरूर शामिल करें। यह दिल की तंदुरुस्ती के लिए बेस्ट फूड माना जाता है।

स्ट्रोक का खतरा कम करे

कई अध्ययन में यह पाया गया है कि रोजाना अंडे का सेवन स्ट्रोक के खतरे को करीब 30% तक कम कर देता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल अच्छा रखे

जिन लोगों की डाइट में डेली अंडा शामिल होता है उनका HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular