Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeEntertainmentसगाई के बाद 'बालिका वधू' फेम Avika Gor मंगेतर के साथ इस...

सगाई के बाद ‘बालिका वधू’ फेम Avika Gor मंगेतर के साथ इस विवादित शो में आएंगी नजर, इन कपल्स के साथ होगी टक्कर

अविका गौर (Avika Gor) ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी (Milind Chandwani) से सगाई कर ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। अब खबर है कि सगाई के बाद अविका एक कंट्रोवर्शियल शो का हिस्सा बनने जा रही हैं और वो भी अपने मंगेतर के साथ। जानिए इस बारे में।

बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं अविका गौर अब जल्द ही मिस से मिसेज बनने वाली हैं। 27 साल की अविका ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ सगाई कर ली है।

जब से अविका गौर ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, तभी से वह चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि अविका अपने ब्वॉयफ्रेंड से मंगेतर बने मिलिंद चांदवानी के साथ एक कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

इस शो में नजर आएगा कपल

मिलिंद चांदवानी के साथ सगाई के बाद अविका गौर अपकमिंग रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा (Pati Patni Aur Panga) में नजर आने वाले हैं। सगाई के बाद दोनों को शो के सेट पर साथ देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल वैनिटी वैन से साथ में बाहर निकल रहे हैं।

सेट पर स्पॉट हुए अविका-मिलिंद

वैनिटी वैन से निकलते वक्त अविका गौर के मंगेतर मिलिंद का पैर फिसल गया था, लेकिन उन्होंने खुद को गिरने से बचा लिया। वहीं, उन्होंने अपनी लेडी लव अविका का हाथ पकड़कर उन्हें नीचे उतरने में मदद की। एक्ट्रेस रेड कलर की मिडी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक लॉन्ग बूट के साथ पूरा किया। वहीं मिलिंद ऑरेंज सूट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सेट पर जाने से पहले पैप्स को पोज भी दिए।

चर्चा है कि पति पत्नी और पंगा शो में हिना खान-रॉकी जायसवाल, सुदेश लहरी- ममता लहरी जैसे देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी स्टार कपल्स दिखाई देंगे।

अविका और मिलिंद की लव स्टोरी

अविका और मिलिंद की पहली मुलाकात हैदराबाद में एक NGO वर्कशॉप के दौरान हुई थी। यहीं से उनके बीच दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। एक बार एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि शुरुआत में मिलिंद ने उन्हें करीब 6 महीने तक फ्रेंड-जोन में रखा था। दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने सगाई कर ली है। इसी साल ही दोनों की शादी की भी प्लानिंग है।

बात करें मिलिंद के प्रोफेशन की तो वह एक इंजीनियर हैं, साथ ही वह कैंप डायरीज (Camp Diaries) नाम के एक NGO के संस्थापक और सीईओ हैं। वह 2019 के लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी रोडीज रियल हीरोज में भी नजर आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular