Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeMarqueeघण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का समर्थन करने पहुंचे एक्टर इमरान...

घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का समर्थन करने पहुंचे एक्टर इमरान खान

लखनऊ। सीएए और एनआरसी के खिलाफ चौक स्थित घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का समर्थन करने के लिए मंगलवार को बाॅलीवुड एक्टर इमरान खान भी उनके बीच पहुंचे।

मुस्लिम समाज की महिलाएं यहां पिछले 19 दिनों से प्रदर्शन कर रहीं हैं। शाम करीब 4 बजे घण्टाघर पहुंचे इमरान खान ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संबोधित भी किया। मंच पर से महिलाओं की हिम्मत और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए एक्टर ने कहा,
कांटो में खिलता हुआ गुलाब देखा है…
लहूलुहान आंखों में एक ख्वाब देखा है…
सदियों तक याद रखेगी दुनिया…कि
हमने नकाब में इंकलाब देखा है…

एक्टर ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक कौम की लड़ाई नहीं है…यह संविधान की लड़ाई है। अभिनेता ने यहां महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर संविधान की लड़ाई लड़ रहीं हैं। अभिनेता ने कहा कि यहां महिलाओं और बच्चियों की हिम्मत देखकर मैं खुद को छोटा महसूस कर रहा हूं।

अभिनेता ने कहा कि यह प्रदर्शन संविधान विरोधी कानून के खिलाफ लड़ाई है। संविधान में सभी को एक समान माना गया है। हिन्दू-मुस्लिम-सिख और ईसाई सभी बराबर हैं। हम चाहते हैं कि सरकार से जो चूक हो रही है वह दुरुस्त कर ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular