Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमानक विहीन सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण उठे सवाल

मानक विहीन सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण उठे सवाल

टांडा अम्बेडकरनगर तहसील टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरैया साईं धर्म कांटा(सतनापुर–बलवा रोड) पर विधायक निधि से हो रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों द्वारा यह बताया जा रहा है सड़क निर्माण स्थानीय विधायक राममूर्ति वर्मा की निधि से कराया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह मानक विहीन तरीके से किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान तारकोल (डामर) का इस्तेमाल नाम मात्र किया जा रहा है।

इतना ही नहीं, सड़क को ठीक से साफ किए बिना ही उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां-जहां सड़क में गड्ढे थे, वहां बिना बड़ी गिट्टी डाले ही काम कर दिया गया है। नतीजा, सड़क बनते ही जगह-जगह से उखड़ने और बिखरने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि एक महीने भी ठीक से चल पाना मुश्किल लग रहा है, जबकि बरसात में इसके टिके रहने पर भी संदेह जताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो ठेकेदार के मजदूर द्वारा उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि “जहां जाना है जाओ, कुछ नहीं होने वाला।” इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों का सवाल है कि आखिर लोक निर्माण विभाग इस पूरे मामले में क्या कर रहा है? क्या विभाग की ओर से निर्माण कार्य की कोई निगरानी नहीं की जा रही है, या फिर सब कुछ अधिकारियों की जानकारी में ही हो रहा है?

ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि कहीं न कहीं इस मामले में मिलीभगत की वजह से ही मानकों की अनदेखी की जा रही है।फिलहाल, ग्रामीणों की नजर अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर टिकी है कि वे इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करते हैं या नहीं। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो यह सड़क जल्द ही खराब होकर सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular