पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने चार गुंडा अपराधियों को जनपद की सीमा से छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है। यह कार्रवाई थाना कुरारा और थाना राठ से संबंधित अपराधियों के खिलाफ की गई है।जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार, जिलाबदर किए गए अपराधी इस अवधि में कोई शस्त्र या अग्नेयास्त्र अपने पास नहीं रखेंगे और जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही, वे जिस बाहरी जनपद में निवास करेंगे, वहां की जानकारी संबंधित न्यायालय और स्थानीय पुलिस को देनी होगी।
जिलाबदर किए गए अपराधियों में शामिल हैं:अनुज, पुत्र चुनुवाद, निवासी ग्राम पतारा, थाना कुरारा (24 जून 2025 से छह माह)लखन राजपूत, पुत्र हरचरन, निवासी ग्राम कैंथा, थाना राठ (20 जून 2025 से छह माह)दृग सिंह उर्फ दृगपाल राजपूत, पुत्र बृजपाल राजपूत, निवासी ग्राम कैंथा, थाना राठ (20 जून 2025 से छह माह)बीरपाल उर्फ वीरपाल, पुत्र हरचरन, निवासी ग्राम कैंथा, थाना राठ (20 जून 2025 से छह माह)पुलिस यह कार्रवाई अपराधियों पर नकेल कसने और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। स्थानीय पुलिस को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।





