HomeMarquee30 नवंबर को आयोजित होगा अभिनंदन दिवस, प्रोफेसर्स होंगे सम्मानित

30 नवंबर को आयोजित होगा अभिनंदन दिवस, प्रोफेसर्स होंगे सम्मानित

कस्बे के मौलाना आजाद महाविद्यालय के सभागार में आगामी 30 नवंबर को अभिनंदन दिवस आयोजित होगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजककर्ता व पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में ऐसे प्रोफेसर्स को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने एकेडमिक्स में महान कार्य किए हैं।आपको बता दें कि प्रोफेसर डॉ० अब्बास अली मेहंदी (वाइस चांसलर,ऐरा यूनिवर्सिटी,लखनऊ), डॉ० सूर्यकांत त्रिपाठी(प्रोफेसर एवं एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन,किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ), डॉ. रविन्द्र कुमार गर्ग(प्रोफेसर एवं एच ओ डी न्यूरोलॉजी),डॉ० मोहम्मद इक़्तेदार हुसैन फारूखी (वैज्ञानिक) को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जस्टिस ए आर मसूदी (सीनियर जज लखनऊ बेंच,इलाहाबाद हाईकोर्ट) उपस्थित रहेंगे। साथ हीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर नसीम जैदी रिटायर्ड आई ए एस करेंगे।और ऐनुल हसन (वाइस चांसलर ,मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी,हैदराबाद ) भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11: 30 मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट के सभागार में होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular