Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeEntertainment'आखरी सवाल' के ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ एलान; 30 अप्रैल को...

‘आखरी सवाल’ के ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ एलान; 30 अप्रैल को दिखेगी संजय दत्त की फिल्म की पहली बड़ी झलक

संजय दत्त स्टारर ‘आखरी सवाल’ बहुत ही कम समय में सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा थी और फिर मेकर्स ने हनुमान जयंती पर इसका टीज़र रिलीज किया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की ऐसी झलक दिखाई गई जो पहले कभी नहीं देखी गई थी। अब, मेकर्स इसके मच-अवेटेड ट्रेलर के लिए तैयार हैं, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाला है।

​मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘आखरी सवाल’ के ट्रेलर लॉन्च का एलान कर दिया है। इसका ट्रेलर 30 अप्रैल 2026 को एक ग्रैंड इवेंट में पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा।

‘आखरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular