Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeविकलांग रिक्शा चालक से मारपीट करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज

विकलांग रिक्शा चालक से मारपीट करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज। जनपद के थाना घुघली क्षेत्र अंतर्गत 26 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 6:00 बजे पकड़ी सिसवा चौराहे पर एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना घुघली पर तैनात हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम पकड़ी सिसवा निवासी रामउग्रह पुत्र पतिराज, जो स्वयं भी रिक्शा चालक है, शराब के नशे में विकलांग रिक्शा चालक भकोल शर्मा (उम्र लगभग 50 वर्ष) के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिसकर्मी द्वारा हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया गया, लेकिन आरोपी रामउग्रह पुलिसकर्मी से भी उलझ गया और दुर्व्यवहार करने लगा।

स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर थाना घुघली लाया गया। पीड़ित भकोल शर्मा की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसी घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें पुलिस कार्रवाई के दौरान की स्थिति दिखाई दे रही है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह को अशोभनीय व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मर्यादित आचरण अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अशोभनीय व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular