इटावा के अनुराग यादव ने हासिल की एआईआर 2981
इटावा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्र अनुराग यादव ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2981 हासिल कर इटावा सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में एईएसएल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 के परिणामों में अनुराग यादव ने 720 में से 634 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक(एआईआर) 2981 हासिल की।शनिवार को इस उपलब्धि पर डी के मिश्रा क्षेत्रीय निदेशक,आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड(एईएसएल)ने कहा हम अनुराग यादव को नीट यूजी 2026 में एआईआर 2918 प्राप्त करने और इटावा सिटी टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई देते हैं।यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत,दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है।
एईएसएल का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार,व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं,ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।अपनी सफलता पर अनुराग यादव ने कहा नीट यूजी 2026 में एआईआर 2981 हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन,निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी।आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित रखा।मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं,जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।
वहीं,गुलाम मुहीउद्दीन ने 617 अंक के साथ एआईआर 5622,दीपांशु सिंह ने 613 अंक के साथ एआईआर 6394, चिराग राठौर ने 584 अंक के साथ एआईआर 16090,अर्जुन राजपूत ने 577 अंक के साथ एआईआर 19355, अलीशा खान ने 574 अंक के साथ एआईआर 21172,जज़बिया हसन ने 566 अंक के साथ एआईआर 25613 तथा अंजली प्रजापति ने 550 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक(एआईआर) 36903 हासिल की।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी टॉप 138 की सूची के अनुसार,उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है।आकाश के छात्र आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक 1,वंशम सिंह ने स्टेट रैंक 3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक 5,श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक 6,अरिमा झा ने स्टेट रैंक 7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक 8 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
नीट 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है।इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है।आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10,18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है।यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति,व्यापक अध्ययन सामग्री,नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है।आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वर्षों से नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखा है।पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार एआईआर 1 हासिल किया है।इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।





