Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homekhushinagarशत प्रतिशत हाजिरी व क्लास में तीसरे स्थान पर आबान को गोल्ड...

शत प्रतिशत हाजिरी व क्लास में तीसरे स्थान पर आबान को गोल्ड मेडल से सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित पीजी सेकेंड्री स्कूल में गत शिक्षा सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति होने और क्लास में तीसरे नंबर अंक लाने वाले कक्षा तीन के छात्र आबान को विद्यालय परिवार ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।

बता दें कि ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के प्रधान अकमल हुसैन के छोटे भाई व प्रतिनिधि डॉ जमीरुद्दीन का बेटा कप्तानगंज स्थित पीजी सेकेंड्री स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। विद्यालय परिवार द्वारा वार्षिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड वितरण का आयोजन किया जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति होने और क्लास में तीसरे स्थान लाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। आबान के इस उपलब्धि पर प्रधान अकमल हुसैन खुशी जाहिर करते हुए आगे बढ़ने की दुआ दिया साथ ही घर माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दूसरे विद्यार्थियों के लिए आबान प्रेरणा स्त्रोत है, सिख लेनी चाहिए। मैं चाहूंगा कि गांव के सभी बच्चे नाम रोशन करेंगे। गोल्ड मेडल मिलने के बाद घर के परिजन व क्षेत्रीय आस पास के लोगों ने बढ़ाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular