इटावा। प्रकृति संरक्षण,पर्यावरण जागरूकता एवं हरित भविष्य के निर्माण के संकल्प को साकार करते हुए सनशाइन स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के अंतर्गत एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी के साथ समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एक पौधा केवल धरती को हरियाली नहीं देता,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का अमूल्य उपहार भी प्रदान करता है।उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने,उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता,सामाजिक जिम्मेदारी और हरित जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अत्यंत सफल रहा।





