इटावा। हज़रत सैय्यद मख़दूम अशरफ़ जहांगीर समनानी सरकार के 640 वें उर्स मुबारक की कुल शरीफ की मेहफिल मंगलवार बाद नमाज़ इशा रौनक इटावी के घर पर हज़रत मौलाना शरफत अशरफी की सरपरस्ती में हज़रत मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी की सदारत में हुई।कार्यक्रम की निज़ामत नदीम अहमद बरकाती एडवोकेट ने की।मुख्य अतिथि हाजी मुईनुद्दीन अशरफी गुड्डू मसूरी विशिष्ट अतिथि फरहान शकील जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा सपा रहे।कुल शरीफ की फाताहा में देश में अमनो-अमान के वास्ते ख़ास दुआ की गई।
हज़रत मौलाना फुरकान रज़ा,हाफिज कैफ़ रजा,हाफिज कारी शाहबाज अनवर,हाशिम नाईमी,आरिफ सिद्दीकी नूर,हाफिज उमर बरकाती,हादी हसन चिश्ती आदि ने शानदार कलाम पेश किए।कासिम फारुकी अशरफी मो. आरिफ खां इमरान खान व रौनक इटावी ने आये हुए मेहमानों का इस्तकबाल किया।इस मौके पर सूफी अब्दुल अलीम, वाई के शफी चिश्ती,हाजी रहीस खां,हाजी शेख आफताब,माहिर खां,सोहेल वारसी,सैयद फरहत अली अशरफी,शाहिद हुसैन सिद्दीकी, समाजसेवी हासिम मिर्जा,अशफाक अशरफी आदि लोग मौजूद रहे।





