घर में सो रहे दंपति को सांप ने काटा, पति पत्नी दोनों की मौत

0
332

उरई (जालौन)।एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रहे एक दंपति को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव की है, जहां बीती रात गांव के ही जगत सिंह पाल देर रात पत्नी छोटी बहू के साथ अपने कच्चे मकान के कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान एक विषैला सांप घर में घुस आया और उसने दोनों को काट लिया। सांप के काटते ही दंपति शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकले, जिसके बाद परिजन तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया, जहां जगत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।दंपति की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here