जल जीवन मिशन के तहत यूनोप्स द्वारा जल संरक्षण के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण

0
337

कुरारा(हमीरपुर) स्थानीय विकास खंड सभागार में जलजीवन मिशन के तहत यूनोप्स द्वारा

जल संरक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक सुभाष चंद्र पांडे ने जल जनित बीमारियों से बचाव के उपाय व पानी की
गुणवत्ता जांच के तरीके विस्तार से बताकर समूह कार्य कराया। सहायक सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि अगर आपका पानी दूषित है तो पानी को उबाल कर ठंडा करके पीना चाहिए।ब्लीचिंग पावडर का उपयोग कर पानी का सेवन करना चाहिए।जिससे जल जनित होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

यूनोप्स के जिला सलाहकार सिद्धगोपाल त्रिवेदी पेयजल योजना के रखरखाव हेतु बजट के बारे में बताया साथ ही अपने सूखते जल श्रोतों को बचाने के उपाय तथा जल संरक्षण के व्यक्तिगत व सामुदायिक तरीको के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वर्षा जल संचयन तथा वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर कमल यादव, सत्यनारायण, चंद्रदेव , केतकी,आरती,लक्ष्मी, वेदप्रकाश सहित एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here