HomeMarqueeएम जी एम पी जी कॉलेज में पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन...

एम जी एम पी जी कॉलेज में पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संभल अवधनामा संवाददाता एमजीएम पी.जी. कॉलेज, संभल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर अभियान के अंतर्गत पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह , शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए। साथ ही उन्हें अपने घर, मोहल्ले अथवा आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें अपनी भागीदारी निभानी होगी। यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डा दुष्यंत मिश्र ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल, प्रभावी और आवश्यक उपाय है। पेड़-पौधे पृथ्वी को हरित बनाकर जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर वायु को शुद्ध करते हैं। वे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. दिलदार हुसैन, मुन्नन तथा सुमंत सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और वितरित किए गए पौधों को लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular