HomeMarqueeजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं श्रावण माह, कांवण, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई। न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण, गंभीर अपराधों (NDPS, हत्या, महिला एवं बाल अपराध, गैंगस्टर आदि) से संबंधित प्रकरणों की नियमित एवं प्राथमिकता के आधार पर पैरवी करने, विवेचकों एवं अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, साक्षियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा समन व वारंट की प्रभावी तामील कराने, दोषसिद्धि (Conviction Rate) बढ़ाने के लिए विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्यों के उचित संकलन तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिये जाने, लंबित विवेचनाओं एवं अभियोजन संबंधी कमियों को शीघ्र दूर कर समयबद्ध कार्रवाई के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को अभियोजन कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि अपराधियों के विरुद्ध अधिकतम दोषसिद्धि सुनिश्चित की जा सके। तदोपरान्त महोदय की अध्यक्षता में श्रावण मास, कांवड यात्रा, श्रावण शिवरात्रि, प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक, गंगा स्नान, श्रावणी अमावस्या एंव श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर कांवड यात्रियों, श्रद्वालुओं एंव जनसामान्य की सुरक्षा, सुगम एंव सुरक्षित आवागमन, निर्बाध दर्शन-पूजन तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु की गयी व्यवस्थाओं एंव तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारीगण व पुलिस/प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular