HomeMarqueeफतेहपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला वृहद...

फतेहपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला वृहद स्वच्छता अभियान

फतेहपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित “समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” के तहत बुधवार को जनपद फतेहपुर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देशन में नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि कूड़ा सड़कों पर न फेंकें, डस्टबिन का उपयोग करें तथा स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में सहयोग करें।

इसी क्रम में जनपद की सभी नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। वहीं ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की निगरानी में व्यापक सफाई कार्य कराया गया। प्रशासन का उद्देश्य जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular