Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeहाई टेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर गिरने से पत्रकार की हुई...

हाई टेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर गिरने से पत्रकार की हुई मौत।

गोंडा: जिले के पथवलिया/पोर्टल गंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रंजीत तिवारी पत्रकार की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में अचानक बिजली के तारों में स्पार्किंग शुरू हो गई थी। चिंगारी उठती देख मृतक पत्रकार वहां से गुजर रहे लोगों को सावधान कर रहे थे और उन्हें दूर रहने की सलाह दे रहे थे। इसी दौरान अचानक हाई टेंशन लाइन का एक तार टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर गया, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बिजली लाइन रंजीत तिवारी के घर के ऊपर से गुजर रही थी और काफी समय से जर्जर हालत में थी। इसे हटाने या ठीक कराने के लिए कई वर्षों से बिजली विभाग को शिकायतें दी जा रही थीं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिला जज दुर्गा नारायण सिंह, जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के भाई अमरदीप की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों—अवर अभियंता अधिशासी अभियंता और मुख्य अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular