एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव ने किया सम्मान
फतेहपुर। मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत तहसील सभागार सदर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं में से डॉ. हरितिमा गुप्ता, मोहिनी साहू, अंजू वर्मा, जया तिवारी, मंजू शुक्ला, रीता सिंह, रेखा सरोज, श्वेता श्रीवास्तव, गायत्री सिंह, ज्योति प्रवीण, अनामिका सिंह, रिया विश्वकर्मा सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गुड़िया को उपजिलाधिकारी द्वारा पट्टा प्रदान किया गया, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया। उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में तहसीलदार अमरेश सिंह, नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माधुरी साहू उपस्थित रहीं। समापन के अवसर पर नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।





