HomeMarqueeझमाझम वारिश से किसान मुदित लोगों को मिली गर्मी से राहत

झमाझम वारिश से किसान मुदित लोगों को मिली गर्मी से राहत

अमेठी। जनपद में शनिवार को सुबह हुई झमाझम बारिश से किसान मुदित हो गए।लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया।सुबह बारिश शुरू हुई जो काफी देर तक जारी रही। बारिश के कारण जगह जगह जलभराव हो गया गड्ढा युक्त सड़कों पर पानी भरने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई हुई। वही नगर में नालियां चोक होने के कारण पानी गलियों और सड़कों पर फैलता नजर आया। नालियों से निकलकर कूड़ा सड़कों और गलियों में फैल गया जिसके कारण भयंकर दुर्गंध हो रही थी।

ककवा रोड की क्षतिग्रस्त सड़क पर जल भराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं झमाझम बारिश ने खेतों में पानी भर दिया जिसके कारण खेती किसानी का काम काज भी तेज हो गया। किसान खेतों की ओर रुख करते नजर आए बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया लोगों को गर्मी से राहत मिली।नगर के अंतू रोड पर नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बावजूद सड़कों पर पानी फैला नजर आया।दोपहर बाद खुली तेज धूप लोगों को सताने लगी।किसानों का कहना है कि इस वारिस के बाद ज्वार बाजरा की बुवाई शुरू हो सकेगी। धान की रोपाई करने के लिए भी वारिस मददगार साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular