HomeLucknowयूपी में अब किसानों को ई-लॉटरी से मिलेगा बीज, मुफ्त सीड्स किट...

यूपी में अब किसानों को ई-लॉटरी से मिलेगा बीज, मुफ्त सीड्स किट के लिए कृषि विभाग ने जारी किए निर्देश

उत्तर प्रदेश में रबी फसलों के लिए किसानों को अब मुफ्त बीज किट ‘पहले आओ पहले पाओ’ की बजाय ई-लॉटरी से मिलेगी। कृषि विभाग ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, साथ ही खाद की उपलब्धता और खरीद नियमों की भी जानकारी दी है।

लखनऊ। खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई चल ही रही थी, कि कृषि विभाग ने किसानों को रबी की फसलों के लिए मुफ्त बीज किट के दिशा निर्देश जारी किए हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार के मिलने वाले मुफ्त बीज किट को अब ई-लाटरी से देने का निर्णय लिया है।

जिला कृषि अधिकारी डाक्टर मेनका ने बताया कि रबी 2026-27 में कृषि विभाग सभी बीज और मिनीकिट का वितरण विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in पर आनलाइन बुकिंग और ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।

किसान स्वयं या कृषि विभाग के कार्यालयों से निश्शुल्क बुकिंग करा सकते हैं। गेहूं के लिए बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर, दलहनी व तिलहनी के लिए 10 सितंबर और तोरिया के लिए 16 अगस्त अंतिम तिथि है। खाद, बीज या बुकिंग संबंधी समस्या के समाधान के लिए किसान कृषि विभाग के कंट्रोल रूम हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर 9198938099 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी ने क्या बताया?

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वहीं खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और किसानों को अनुदानित खाद पारदर्शी व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी की उपलब्धता किसानों की आवश्यकता के अनुरूप है।

अनुदानित उर्वरकों की बिक्री अब किसान पहचान पत्र (फार्मर आइडी) और खतौनी के आधार पर की जाएगी। किसानों को प्रति हेक्टेयर अधिकतम पांच बोरी डीएपी और सात बोरी यूरिया ही खरीदने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular