श्रीविश्वकर्मा पूजन समारोह में निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा

0
638

वी-5 अध्यक्ष ने वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी जानकारियां

ललितपुर। श्रीश्री 1008 श्री विश्वकर्मा भगवान पूजन समारोह व भव्य शोभायात्रा का आयोजन 17 सितम्बर 2025 को किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर व्ही-5 विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष विजय डयोडिया ने तालाबपुरा नामदेव समाज मंदिर के सामने स्थित कार्यालय पर एक पत्रकारवार्ता में जानकारी दी। व्ही-5 अध्यक्ष विजय डयोडिया ने पत्रकारों को बताया कि आगामी 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजन महोत्सव को लेकर तमाम प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोगुनी ताकत से भव्य आयोजन किया जा रहा है। समारोह की तैयारियों को लेकर इस वर्ष ब्लाक स्तर पर भी तैयारियां की गयी हैं। बताया कि मुख्य अतिथियों में केन्द्रीय मंत्री, विधायक है। इसके अलावा जो पंचरत्न समाज के लोग जो कि वरिष्ठ पदों पर हैं, वह भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह के दौरान सर्वप्रथम भगवान का पूजन और सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जायेगा।

इसके अलावा विशाल शोभायात्रा श्री तुवन मंदिर प्रांगण से निकाली जायेगी, जो कि शहर के मुख्य मार्गोंे से होकर निकाली जायेगी। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र वी-5 के द्वारा बनायी गयी झांकियां होंगी। वहीं अतिथियों का स्वागत सत्कार किया जायेगा। इसके अलावा हवन पूजन और प्रसादी वितरण किया जायेगा। उन्होंने पंचरत्न समाज के लोगों से इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here