Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeदेश में बिना डरे फैसले लेने वाली सरकार; सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370...

देश में बिना डरे फैसले लेने वाली सरकार; सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370 और तीन तलाक का भी जिक्र :मुर्मू

लोकसभा में पेश किया गया आर्थिक सर्वे, 2023-24 में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान
राजपथ अब कर्तव्यपथ, गुलामी के निशान से मुक्ति दिलाने की कोशिश में सरकार राष्ट्रपति के अभिभाषण की अहम बातें

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार अभिभाषण दिया। अभिभाषण में राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार के लगभग 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवा शक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो।
मुर्मु ने कहा कि जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का जरिया बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है।
राष्ट्रपति ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार किया गया है। रुशष्ट से लेकर एलएसी तक हर दुस्साहस का कड़ा जवाब भी दिया गया। उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है।
मुर्मु ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। बीते कुछ वर्षों में मेरी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत करीब हैं।
द्रौपदी मुर्मु ने आयुष्मान भारत योजना की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है। इस योजना के जरिए उनके 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होने से बचे। 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है। सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे चलाने का निर्णय लिया है। यह संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है। सरकार ने सदियों से वंचित रहे गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज की इच्छाओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है।
राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है। महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है। मेरी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी काम, किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो। माइनिंग से लेकर सेना में अग्रिम मोर्चों तक, हर सेक्टर में महिलाओं की भर्ती को खोल दिया गया है। मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है।
आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आर्थिक सर्वे पेश किया। एक फरवरी सुबह 11 बजे वित्त मंत्री द्वारा आम बजट 2023-24 पेश किया जाएगा। उधर, बजट सत्र को लेकर संसद में हंगामे के आसार हैं। आम आदमी पार्टी और भारत राष्ट्र समिति ने अभिभाषण के बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बीआरएस के सांसद केशव राव ने कहा कि हम राष्ट्रपति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से एनडीए सरकार की शासन विफलताओं को उजागर करना चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री का आप पर निशाना
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, “इससे अच्छा गौरव का अवसर नहीं हो सकता, जब उस वर्ग की महिला अभिभाषण दे रही हो जिसके लिए आजादी का अमृत काल ही तय था। एएपी औरबीआरएस इस सुंदर अवसर से चूकी है ये उनका दुर्भाग्य था।
सरकार को संसद में घेरने की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के खिलाफ हमारे पास कई मुद्दे हैं। हम इन मुद्दों को एक-एक कर संसद में उठाएंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बेरोजगारी को लेकर कुछ नहीं था। हम और देश की जनता सरकार की नाकामी देख पा रही है। वे सिर्फ बोलते है, करते कुछ नहीं।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस की राय
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण दोहराता है कि सरकार क्या चाहती है और क्या करती है। राष्ट्रपति सरकार का बयान पेश करते हैं। फिर भी हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का सम्मान करते हैं। सदन में जब चर्चा होगी तब हम अपने विचार रखेंगे। सरकार के खिलाफ बहुत से मुद्दे हैं।
आर्थिक सर्वेक्षण का अनुमान
आर्थिक सर्वे में अनुमान जताया गया कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। पीपीपी (क्रय शक्ति समानता) के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विनिमय दर में भारत पांचवां सबसे बड़ा है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया है। 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है।
8 सालों में 300 से ज्यादा नए विश्वविद्यालय बने
2014 से पहले जहां देश में कुल लगभग 725 विश्वविद्यालय थे, वहीं बीते केवल आठ वर्षों में 300 से अधिक नए विश्वविद्यालय बने हैं। इस दौरान देश में 5 हजार से अधिक कॉलेज भी खोले गए हैं।
2014 से 2022 तक 260 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खुले
साल 2004 से 2014 के बीच देश में 145 मेडिकल कॉलेज खुले। वहीं 2014 से 2022 तक 260 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की संख्या अब पहले के मुकाबले देश में दोगुनी हो चुकी है।
राष्ट्रपति ने गिनाईं सरकार की उपलब्धि
मेरी सरकार आने के बाद भारत में गरीबों के लिए औसतन हर रोज आवास योजना के 11 हजार घर बने। इसी अवधि में भारत में हर रोज औसतन ढाई लाख लोग ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जुड़े। हर रोज 55 हजार से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए। मुद्रा योजना के तहत रोजाना 700 करोड़ से ज्यादा का लोन दिया। बीते 8-9 सालों में लगभग हर महीने एक मेडिकल कॉलेज बना। इस दौरान देश में हर दिन में दो कॉलेजों की स्थापना हुई है। हर हफ्ते एक यूनिवर्सिटी बनी।
मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी
बीते आठ वर्षों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में मेट्रो ट्रेन पर काम चल रहा है। देश में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे विकसित किए जा रहे हैं।
20 गुना बढ़ी सोलर एनर्जी क्षमता
भारत ने बीते 8 सालों में सोलर एनर्जी क्षमता को करीब 20 गुना बढ़ाया है। आज भारत रीन्युएबल एनर्जी की क्षमता में विश्व में चौथे स्थान पर है। देश के बिजली उत्पादन की 40 फीसदी क्षमता नॉन फॉसिल फ्यूल से पैदा करने का लक्ष्य देश ने 9 वर्ष पहले ही हासिल कर लिया है।
आधुनिक हो रहे रेलवे स्टेशन
भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही है और देश के रेलवे मैप में अनेक दुर्गम क्षेत्र भी जुड़ रहे हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली से चलने वाला रेलवे नेटवर्क बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वंदे भारत के रूप में एक आधुनिक और सेमी हाईस्पीड ट्रेन भारतीय रेल का हिस्सा बन चुकी है। जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट के दुर्गम क्षेत्रों को भी रेलवे से जोड़ा जा रहा है। देश के बड़े रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है।
भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट
देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की भी बहुत बड़ी भूमिका है। साल 2014 तक देश में एयरपोर्ट की संख्या 74 थी, ये बढ़कर 147 हो गई है। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है।
खेलो इंडिया गेम्स, खेलो इंडिया सेंटर्स चला रहे
मेरी सरकार देश के युवाओं की शक्ति को खेलों के जरिए भी देश के सम्मान से जोड़ रही है। हमारे खिलाडिय़ों ने कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर ओलंपिक और पैरा गैम्स में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर ये साबित किया है कि उनकी प्रतिभा किसी से कम नहीं है। देश के कोने-कोने में ऐसी प्रतिभाओं को खोजने, उनका टैलेंट निखारने के लिए खेलो इंडिया गेम्स, खेलो इंडिया सेंटर्स से लेकर टॉप्स स्कीम चलाई जा रही हैं।
राजपथ अब कर्तव्यपथ बना
आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।
एक तरफ अयोध्या धाम, दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन का निर्माण
आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया, तो वहीं हर जिले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है।
रक्षा निर्यात छह गुना हुआ
मेरी सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज आईएनएस विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल हुआ है।
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ सफल अभियान
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है, एवं महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है।
किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश नहीं
मेरी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी काम, किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो। माइनिंग से लेकर सेना में अग्रिम मोर्चों तक, हर सेक्टर में महिलाओं की भर्ती को खोल दिया गया है। सैनिक स्कूलों से लेकर मिलिट्री ट्रेनिंग स्कूलों में भारत की बेटियां पढ़ और ट्रेनिंग कर रही हैं। हमारी सरकार ने मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया है।
जारी रहेगी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना
सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे भी चलाने का निर्णय लिया है। यह एक संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है। इस योजना के तहत सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज के लिए लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। आज विश्व में इस योजना की प्रशंसा हो रही है।
सरकार की प्राथमिकता में छोटे किसान
मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।
गरीब, दलित, आदिवासियों को सपने देखने का साहस मिला
सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे चलाने का निर्णय लिया है। यह संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है। सरकार ने सदियों से वंचित रहे गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज की इच्छाओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है।
आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया
आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होने से बचाए हैं। 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं।
सरकार ने बिना भेदभाव के काम किया
मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। बीते कुछ वर्षों में मेरी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत निकट हैं।
सरकार ने बड़ा स्थाई सुधार किया: राष्ट्रपति
जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है। बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की।
मोदी सरकार की पहचान निर्णायक सरकार के तौर पर
सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, रुशष्ट से लेकर रु्रष्ट तक हर दुस्साहस के कड़े जवाब तक, धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है।
कुछ ही दिनों में मिल जाता है टैक्स रिफंड
पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। आज ढ्ढञ्जक्र भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है। आज त्रस्ञ्ज से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है।
दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना भारत: राष्ट्रपति
जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है।
देशवासियों ने लगातार दो बार स्थिर सरकार को चुना
मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है। मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छा शक्ति दिखाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular