सनातन धर्म संस्कृति व गौ सेवा संगठन का उद्देश्य : शिवम पस्तोर

0
181

अवधनामा संवाददाता

आधा दर्जन से अधिक युवा संगठन में हुये शामिल
बजरंग सेना का हुआ विस्तार समीक्षा बैठक

ललितपुर।अमझरा सरकार के दरबार में बजरंग सेना की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आधा सैकड़ा से अधिक नवयुवकों ने बजरंग सेना की सदस्यता ग्रहण की। इस बैठक में मुख्यातिथि प्रदेश प्रवक्ता शुभम पस्तोर खडेरा और जिलाध्यक्ष डा.दीपक पस्तोर रहे। जिन्होंने संगठन में शामिल हुए सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौप कर उन्हे सनातन धर्म संस्कृति और हिंदू धर्म गौ माता की सेवा की शपथ दिलाई। बैठक की शुरुवात श्रीहनुमान चालीसा के पाठ से हुई जिसमे बाद माल्यार्पण कर तिलक लगाकर अतिथियों का सम्मान हुआ। बैठक में जिला सुरक्षा प्रभारी अजय सिंह बुंदेला ने आने वाले हिंदू त्योहारों पर नाराहट मंडल में होने वाले सभी आयोजनों पर चर्चा की। जिला महासचिव जयराम सेन ने सभी नव नियुक्त सदस्यों से संगठन में नियमित रूप से निरंतर कार्य करने के निर्देश दिये। सभी नव नियुक्त सदस्यों ने नाराहट मंडल में फैली बहुत ही अव्यवस्थाओं से रूबरू कराया। नए पदाधिकारीयो में दीपक झा अध्यक्ष, मयंक नामदेव उपाध्यक्ष, राज राठौड़, ब्रजकिशोर सैनी, शिवम सेन, आकाश कुशवाहा, धीरज खटीक, दीपक जोशी, बृजेश कुशवाहा, राहुल रैकवार, शिवम कुशवाहा, राहुल रजक आदि लोगों को संगठन को शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजीव पुरोहित मंडल अध्यक्ष नाराहट ने की और संचालन मंडल संयोजक विनय नामदेव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता शुभम पस्तोर, जिलाध्यक्ष दीपक पस्तोर, जिला उपाध्यक्ष अंकित पाठक, जिला महासचिव रविराजा बुंदेला, जिला सुरक्षा प्रभारी अजय सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा तेज सिंह परिहार, जिला महासचिव जयराम सेन, राजीव पुरोहित मंडल अध्यक्ष नाराहट, विनय नामदेव संयोजक नाराहट मंडल सभी लोग उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here