अवधनामा संवाददाता
कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का आगमन कानपुर हुआ पूरे प्रदेश में निकाय नगर निगम चुनाव को लेकर सद गर्मी बढ़ती जा रही है सभी राजनीतिक पार्टियां मेयर ,पार्षद प्रत्याशियों के लिए जगह-जगह कार्यालयों का उद्घाटन किया जा रहा है इसी प्रकरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का आगमन कानपुर मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपाई के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन के मौके पर कानपुर आगमन हुआ शहर का दौरा करते हुए जगह-जगह का भव्य स्वागत किया गया कानपुर महानगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल के निजी आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की परिवार के सदस्यों ने माला स्मृति चिन्ह देकर किया नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आगमन हुआ कानपुर मेयर चुनाव को लेकर चर्चा भी की गई! नगर अध्यक्ष फजल महमूद, आशीष चौबे, उपाध्यक्ष मिंटू यादव, महिला अध्यक्ष दीपा यादव, महिला नेता सुलेखा यादव, पूजा यादव,इत्यादि लोग मौजूद रहे!





