HomeSliderभारत को हर हाल में खोज लेना चाहिए इस प्‍लेयर का विकल्‍प,...

भारत को हर हाल में खोज लेना चाहिए इस प्‍लेयर का विकल्‍प, वर्ल्‍ड कप विजेता खिलाड़ी ने दी कड़ी चेतावनी

पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर का मानना है कि भारत के पास अच्‍छा मौका है कि अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज में अपनी सबसे बड़ी चिंता का हल खोज ले।

भारतीय टीम शनिवार को अफगानिस्‍तान के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप की अपनी तैयारियां शुरू करेगी। रोहित शर्मा और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर फैंस की निगाहें होंगी, जिनकी जगह पर खतरा लगातार मंडरा रहा है।

हालांकि, भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना का मानना है कि टीम को हार्दिक पांड्या का भरोसेमंद विकल्‍प खोजने की जरुरत है। रैना का मानना है कि अगले साल वनडे वर्ल्‍ड कप से पहले भारत की सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं।

रैना ने क्‍या कहा

रैना ने जिओ स्‍टार के फॉलो द ब्‍ल्‍यूज शो में बातचीत करते हुए टीम प्रबंधन से गुजारिश की है कि पांड्या की जगह दूसरा ऑलराउंडर खोजा जाए। हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे हैं। वो पैर में दर्द के कारण आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

रैना ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या काफी चोटों से परेशान रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। जब अगले वनडे वर्ल्‍ड कप का समय आएगा तो भारत के पास उनका भरोसेमंद विकल्‍प होना चाहिए।’

हार्दिक की फिटनेस समस्‍या

भारतीय टीम लंबे समय से इस चिंता से जूझ रही है हार्दिक पांड्या एकमात्र तेज गेंदबाज ऑलराउंडर रहे, जिन्‍होंने वनडे टीम में संतुलन बनाया। हालांकि, फिटनेस समस्‍या के कारण उनकी उपलब्‍धता कम रही, जिससे भारतीय टीम का संघर्ष बढ़ा।

2023 वनडे वर्ल्‍ड कप में हार्दिक पांड्या बीच टूर्नामेंट में चोटिल हुए और भारतीय टीम का संतुलन बिगड़ गया। टीम इंडिया फाइनल में छठे गेंदबाजी विकल्‍प के बिना उतरी थी। अब अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज से भारत वर्ल्‍ड कप की तैयारी शुरू करेगी।

कौन है दावेदार

रैना का मानना है कि वनडे स्‍क्‍वाड में शामिल नीतिश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या के विकल्‍प के रूप में आजमाना चाहिए। रैना ने कहा, ‘रेड्डी की बल्‍लेबाजी मजबूत हुई है। वो अच्‍छी गति से गेंदबाजी करती हैं और आईपीएल में नियंत्रण भी दिखाया। उनकी फिटनेस भी शानदार है। टीम प्रबंधन को उनका वर्कलोड मैनेज करना चाहिए और उन्‍हें निरंतर अवसर देना चाहिए।’

रेड्डी ने अब तक चार वनडे में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया, जिसमें एक अर्धशतक जमाया। आईपीएल 2026 के दौरान रेड्डी ने पिछले सीजन की तुलना में ज्‍यादा गेंदबाजी की और निरंतर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्‍होंने तेज गेंदबाज ऑलराउंडर बनने की क्षमता दिखाई। देखना दिलचस्‍प होगा कि रेड्डी को आगामी सीरीज में मौका मिलता है कि नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular