कानपुर महानगर। ब्रम्हाण्डोत्सव वैदिक विज्ञान मंडल द्वारा 30 मई को प्रातःकाल 10 बजे से सायं 5 बजे तक ‘‘जागेश्वर मंदिर’’ प्रांगण में ख्यौरा नवाब गंज में हवन तथा कलाकारो द्वारा विशाल धनुष यज्ञ व विशाल भण्डारे के साथ ही आयोजन का हूआ समापन।

‘‘जागेश्वर मंदिर’’ प्रांगण ख्यौरा नवाब गंज में 51 वैदिक ब्राम्हणों द्वारा विश्व कल्याण एवं मानव जीवन में दैहिक दैविक एवं भौतिक संतापों के निवारण व नवग्रह की अनुकूलता तथा वास्तु सम्बन्धी कष्टों को दूर करने के लिये आज 10 दिवसीय आयोजन के आखरी दिवस आयोजन के हवन किया गया इसी क्रम में देश कोने कोने से आये आये संत महात्माओं व आचार्यों द्वारा हवन कर पूर्ण आहुति दी गयी, ब्रम्हाण्डोत्सव वैदिक विज्ञान मंडल के सयोजक आचार्य उमेश शुक्ल जी ने पूर्ण आहुॅति के बाद वर्षा होने की सम्भावना भी जताई है। इसी क्रम मे उत्तर भारत से आये ख्यातिवान कलाकारो के द्वारा विशाल घनुष यज्ञ का मन्चन भी किया गया जिसके उपरान्त कन्या भोज, तथा विशाल भंडारे का आयोजन हूआ जिसमें देर रात तक चले भंडारे में हजारो कि संख्या में आये भक्तजनो ने प्रसाद ग्रहण किया इसी के साथ ही आयोजन का समापन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रम्हाण्डोत्सव वैदिक विज्ञान मंडल के संरक्षक व कार्यक्रम के संयोजक आचार्य श्री उमेशदत्त शुक्ल जी आचार्य श्री कुमार गौरव शुक्ल योगेश भसीन प्राण श्रीवास्तव वरुण भसीन अनूप द्विवेदी दीपक तिवारी कौस्तुभ शुक्ल विजय सिह कमल मिश्र सहित सैकडो की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।





