कानपुर महानगर। पत्रकारिता दिवस पर कानपुर प्रेसक्लब के तत्वाधान में नगर के 20 पत्रकारो एवं छायाकारों को नामचीन दिवंगत पत्रकारों के नाम से प्रचिलित पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं व दुर्घटनाओं से प्रभावित होने वाले पत्रकारो को उचित मुआवजा व निर्धारित अवधि में मदद प्रदान किए जाने हेतु शासन से व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का वचन दिया।
कार्यक्रम में पर्वू पत्रकार एवं उ0प्र0 अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उसमानी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने खबरो की निष्पक्षता बनाये रखने के साथ ही खबरो का सत्यापन करते हुए ही खबर लिखने का संकल्प लिया। संगोष्ठी को डा0 रमेश वर्मा, उा0 रवीन्द्र पोरवाल, संरक्षक सरस बाजपेयी, आदि ने संबोधित किया तथा संचालन प्रो0 एम ए नकवी ने किया। इस अवसर पर वेद गुप्ता, सुमित झा, उत्तम मिश्रा, हर नारायण, अशोक वर्मा, सौरभ शुक्ला, नीरज मिश्रा मो0 इरफान, दीपक सिंह, शाहिद जमाल नियाजी, आदि मौजूद रहे।





